भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के फरमान पर विधार्थी परिषद ने खोला मोर्चा

0
128

abvpफर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के निर्देश पर अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने मोर्चा खोल दिया है| संगठन खुल कर विरोध करने पर उतारू है|

[adrotate banner="3"]

संगठन की ओर से नगर मंत्री शशंक शेखर मिश्रा के खडियाई स्थित आवास पर बुलाई गयी बैठक में जिला संयोजक अभिषेक वाथम ने कहा कि चित्र कूट में चल रही क्षेत्रीय की बैठक सम्पन्न हुई| इस दौरान प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने युवा मोर्चा के द्वारा महाविधालयो में सदस्यता अभियान चलाने की बात कही है जिसका विधार्थी परिषद विरोध कराता है|

यदि युवा मोर्चा के पदाधिकारी महाविधालयो में सदस्यता करते पाये गये तो यह ठीक नही होगा|
कालेज में कार्य करना केबल विधार्थी परिषद का ही काम है| संगठन ने कहा है की प्रदेश के नेता अपने कार्यो की पाठशाला कालेजो में ना लगाये| इसकी शिकायत नेतृत्व को की जायेगी|
इस दौरान प्रदीप यादव, मुनीश कुमार, ईशपाल, मनोज शुक्ला आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]