ब्रेकिंग न्यूज:रामसेवक हटे, प्रताप सिंह बने सपा जिलाध्यक्ष

0
121

prtap singh yadavफर्रुखाबाद: दबंग पार्टी नेताओ के खिलाफ विरोध प्रगट करना रामसेवक यादव को मंहगा पद गया| उन्हें प्रदेश अध्यक्ष ने हटाकर जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक प्रताप सिंह की ताज पोशी कर दी है|
समाजवादी पार्टी में आने से पूर्व रामसेवक कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव लड़ा था| जिसके बाद सपा की सरकार बनते ही वह सत्ता के साथ हो गये| प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सपा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी| लेकिन जब से वह पार्टी के जिलाध्यक्ष बने तभी से उनके ऊपर पार्टी में कांग्रेसियों को तब्बजो देने के आरोप लगते रहे|

[adrotate banner="3"]

पार्टी में अनुशासन हीनता शिवपाल व अखिलेश के आने पर दिखी तो तभी माना जाए रहा थी की रामसेवक यादव की कुर्सी को खतरा हो गया है| जिसके बाद बीते दिनों उन्होंने जनपद के विधायको के विषय में भी काफी भड़ास निकाली| जिसके बाद उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा|

प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पद से हटा कर कायमगंज निवासी पूर्व विधायक प्रताप सिंग यादव को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है और उन्हें 10 दिन के अंदर कमेटी घोषित करने को भी कहा गया है| प्रताप सिंह के जिलाध्यक्ष बनने से उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर है|

[adrotate banner="2"]