सेन्ट्रल जेल के कैदी की मौत

0
105

CENTRAL JAIL FATEHGARH 11फर्रुखाबाद: काफी लम्बे समय से साँस की बीमारी से परेशान चल रहे केंद्रीय कारागार के सजायाफ्ता 76 वर्षीय कैदी जिलेदार पुत्र गंगा राम की लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी| पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने जा रही है|

[adrotate banner="3"]

पड़ोसी जनपद मैनपुरी के ग्राम भाऊ पूरा ऊसराहार किसनी निवासी जिलेदार बीते तकरीबन चार वर्ष से हत्या के मामले में जेल में बंद था| उसे लम्बे समय से साँस की बीमारी थी|जिसके चलते हालत खराब हों पर बंदीरक्षक धर्मेन्द्र गौतम व गंगा रामउसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे जंहा बंदी को सुबह तकरीबन 6 बजकर 45 मिनट पर भर्ती कराया गया| जंहा पांच मिनट बाद हो उसने दम तोड़ दिया|

[adrotate banner="2"]