अभिनेता सलमान खान का हुआ स्वाइन फ्लू टेस्ट

0
117

salmanनई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का स्वाइन फ्लू टेस्ट किया गया है। बता दें कि सलमान राजकोट में सोनम कपूर के साथ फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रहे थे। और सोनम को स्वाइन फ्लू हो गया है। शूटिंग के दौरान सलमान और सोनम ने एक साथ कई सीन किए हैं।

[adrotate banner="3"]

डॉक्टरों ने सोनम का टेस्ट किया जो पाजीटिव पाया गया। वो राजकोट के एक अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच खबर है कि निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा, उनकी पत्नी और बेटे को भी स्वाइन फ्लू हो गया है। जहां से देर रात उन्हें अहमदाबाद ले जाया जाएगा।

[adrotate banner="2"]