साइकिल चलाना राजनीति करने जैसा : अखिलेश

0
100

01_03_2015-01_up_02लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मानना है कि साइकिल चलाना राजनीति करने जैसा है। इन दोनों प्रक्रिया में बैलेंस बनाने की काफी जरूरत होती है। मुख्यमंत्री ने आज लखनऊ में अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग के सामने बने साइकिल ट्रैक का उद्घाटन किया।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने के दौरान अगर बैलेंस बिगड़ा तो फिर गिरना तय है। ऐसा ही राजनीति में भी है। इसमें भी बैलेंस बनाने की बहुत जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग साइकिल चलाता है। रोज साइकिल चलाने से इंसान स्वस्थ्य व निरोगी होता है। आज सीएम ने सुबह खुद ही साइकिल चलाकर इस ट्रैक का उद्घाटन किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ की तर्ज पर ही आगरा में भी साइकिल ट्रैक बनवाया जाएगा। आगरा को प्रदूषण से बचाने की बहुत जरूरत है। उद्घाटन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव और राज्य मंत्री अभिषेक मिश्रा भी मौजूद थे।

[adrotate banner="2"]