झोपडियो में लगी आग,कई जानवरो की मौत

0
110

AAGफर्रूखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम कटरी तौफीक की मडैया में अचानक आग लग जाने से 6 मवेशी जलकर मर गये। जवकि आधा दर्जन से अधिक झोपड़ी जलकर राख हो गयी|

[adrotate banner="3"]

घर में जल रही कुप्पी को अचानक बिल्ली ने गिरा दिया| जिससे आग लग गयी| आग से 55 वर्षीय रामप्रकाश घायल हो गया| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामप्रकाश की पत्नी कुसमा देवी ने बताया कि बिल्ली द्वारा जलती हुई कुप्पी गिरा दिये जाने से झोपड़ी में आग लग गई।

आग लगने से रामप्रकाश का 50 हजार रूपये जेबरात व सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से सोते समय रामप्रकाश के दोनो पैर झुलस गये। आग में रामप्रकाश के भाई जोगेन्द्र, रामौतार सहित आधा दर्जन से अधिक परिजनों की झोपड़िया जलकर राख हो गयी|

[adrotate banner="2"]