युवा मोहत्सव में अंग प्रदर्शन को लेकर जमकर विवाद

0
99

hindu mha sbhaफर्रुखबाद: सोमबार को सुबह से चल रहे युवा मोहत्सव में सब ठीक-ठाक चल रहा था| शाम को जैसे ही मिश्र प्रीटी इंडिया के लिए युवतियां अंग प्रदर्शन के साथ रैम्प पर उतरी तो पंडाल में बैठे हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओ ने जमकर विवाद कर दिया| जिससे कार्यक्रम रुक गया| लेकिन बाद में पुन: शुरू करा दिया गया| भारी संख्या में पुलिस बल मंगाया गया|

[adrotate banner="3"]

हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता सुबह से ही युवा मोहत्सव के पंडाल में बैठे थे| कार्यक्रम कि सुरक्षा के लिए पल्ला चौकी प्रभारी मौके पर मौजूद थे| कार्यक्रम में पहले एकल डांस का आयोजन किया गया जिसके बाद ग्रुप डांस का आयोजन हुआ| डांस के बाद डांडिया किया गया| तब तक किसी ने कोई आपत्ति नही कि| जिसके बाद जैसे ही मिश प्रीटी इंडिया के लिए दिल्ली कि रुक्शाना जैसे ही कम कपड़े पहनकर रैम्प पर उतरी तो उसी समय हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम, युवा जिलाध्यक्ष रामजी मिश्रा, मिडिया प्रभारी मनु वर्मा आदि लोगो ने काले झंडे लेकर इसका विरोध कर दिया और जमकर नारेबाजी कर दी|

हिन्दू महासभा के नारेबजी करते देख पल्ला चौकी प्रभारी ने राजेश मिश्रा को पकड़ना चाहा तो दोनों में खींचातानी हो गयी| दरोगा ने राजेश को धक्का देकर बाहर निकलने का प्रयास किया तो संगठन के कार्यकर्ता और उग्र हो गए| जिससे आयोजको को थोड़े समय के लिये यह कार्यक्रम बंद करना पड़ा| वही आक्रोशित हिन्दू महासभा ने कार्यक्रम के गेट पर लगे महोत्सव के होर्डिंग फाड़ दिये और उसमे आग लगाने का प्रयास किया| जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया|

[adrotate banner="2"]