विवेकानंद के आदर्शो पर चले हिन्दू

0
103

VISHV HINDUफर्रुखाबाद : खिचड़ी भोज में विश्व हिन्दू परिषद का जमाबड़ा देखने को मिला| जिसमे सभी को स्वामी विवेकानन्द के आदर्शो पर चलने के लिये कहा गया| जिसके बाद सभी ने जमकर खिचड़ी भोज का लुफ्त उठाया|

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम में पंहुचे प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अनिल कुमार ने कहा कि हमें छुआछूत से दूर रहकर हिंदुत्व पर कार्य करना चाहिए। छुआछूत समाज को पंगु बना रही है| भारत की ओर पूरा विश्व देख रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलना चाहिए।

स्वामी रामानंद इंटर कालेज में मकर संक्रांति उत्सव पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र त्रिपाठी ने की। सांसद मुकेश राजपूत, अतुल वर्मा, पंकज वर्मा, दीपक, दिलीप, योगेश परमार, हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे।
फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बुढ़नामऊ में भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया| जिसमे बीजेपी के महामंत्री प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे |

[adrotate banner="2"]