भक्ति तरानों के बीच निकली सूर्य मंदिर की कलश यात्रा

0
130

SURY MNDAIRफर्रुखाबाद : फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर के निकट श्री सूर्य नारायण धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए कलश यात्रा निकाली। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अरणि मंथन से अग्निदेव का प्राकट्य किया गया। भक्तों के जयघोष से यज्ञ स्थल गूंजता रहा।

[adrotate banner="3"]

यज्ञाचार्य ने मुख्य यजमान मनोज शुक्ला एवं नीरज शुक्ला के सिर पर मुख्य कलश धारण कराया। उसके बाद गुंजन, कमला, पूनम, रीता, ममता, माध्वी, कीर्ति आदि महिलाओं ने अपने सिरों पर कलश धारण किए। सूर्य शुक्ला, लेखनी, उत्कर्ष, उत्कल, आकृति आदि बच्चे ध्वज धारण कर शोभायात्रा के आगे चले।

कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची, वहां कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इस दौरान जगन्नाथ ने ट्रस्ट के तत्वावधान में निर्मित मंदिर को भक्तों के दर्शनार्थ समर्पित कर दिया।

[adrotate banner="2"]