ब्रेकिंग न्यूज:बघार चौकी प्रभारी के गोली मारी

0
102

DROGA KC DIVEDIफर्रुखाबाद: दिनदहाड़े इटावा-बरेली हाईवे पर बनी बघार चौकी इंचार्ज के बाइक सबार बदमाशो ने गोली मार दी| जिससे वह गंभीर घायल हो गए| उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="3"]

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की चौकी में तैनात दरोगा के सी द्विवेदी चौकी के सिपाही श्याम सुन्दर के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे| उसी समय सेंट्रल जेल चौरहे की तरफ से मोहम्दाबाद की तरफ जा रहे एक बाइक पर सबार होकर तीन लोग जा रहे थे| सिपाही श्याम सुन्दर ने उन्हें रोका ना रुकने पर सिपाही ने गाली-गलौज कर दी| जिसे बाद बाइक सबार बदमाश भाग गए और कुछ समय के बाद दोबारा वापस लौटे और सिपाही के साथ मारपीट कर दी| जिस पर सिपाही श्याम सुन्दर ने दरोगा के सी द्विवेदी को मदद के लिए बुलाया|
दरोगा ने सिपाही को पीटते देख बाइक स्वर तीनो को ललकारा जिस पर पीछे बैठे बाइक सवार ने दरोगा पर ताबड़तोड़ गोली चला दी| गोली दरोगा की बेल्ट के कुंडे में लगते हुए पेट में जा लगी| दरोगा ने जलवा हमला होने पर अपनी लाइसेंसी रिबल्वर से बदमाशो पर दो फायर किये जिसके बाद बदमाश मोहम्दाबाद की तरफ तमंचा लहराते हुए भाग गए|

दिन दहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी| मेजर एसडी सिंह कालेज के वाहन से दरोगा को लोहिया अस्पताल लाया गया जंहा दरोगा को उनके पुत्र वरुण कुमार ने 5 बजकर 30 मिनट पर भर्ती कराया| जानकारी होने पर अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल, पुलिस अधीक्षक विजय यादव, अपर पुलिस अधीक्षक राम भुवन चौरसिया, मुख्य चिकत्साधिकारी राकेश कुमार, सीओ सिटी वाई पी सिंह, सीओ अमृतपर कालूराम दोहरे, सीओ मोहम्दाबाद योगेश कुमार मौके पर पंहुचे| सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव व हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा भी लोहिया अस्पताल पंहुचे| दरोगा का एक्सरे कराया गया|

[adrotate banner="2"]