शाहजहांपुर में ग्राम प्रधान की हत्या

0
118

GOLI 1लखनऊ: शाहजहांपुर में कल देर रात एक ग्राम प्रधान की हत्या कर दी गई। मामला पड़ोसी से विवाद का है। प्रधान ने पड़ोसी के रिश्तेदारों के बीच चल रहे विवाद में हस्तक्षेप किया। इससे नाराज होकर नशे में धुत लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

[adrotate banner="3"]

शाहजहांपुर में पुवायां के सुनारा बुजुर्ग गांव के प्रधान नीरज पांडेय (40) का पुवायां-निगोही मार्ग पर अपना मकान है। पड़ोस में रामकिशन के यहां कल बरात आनी थी। इसको लेकर रिश्तेदार गाली-गलौच कर रहे थे। रात करीब 11 बजे नीरज की पत्नी घर से बाहर निकली और उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद नशे में धुत लोगों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। शोर सुनकर नीरज बाहर आए और उन्होंने नशे में धुत लोगों से अभद्रता करने से मना किया। इसके बाद तो दोनों उन पर हमलावर हो उठे। एक ने पिस्टल के प्रधान के ऊपर तीन फायर झोंक दिये। नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

[adrotate banner="2"]