उन्नाव में गंगा नदी में शव साक्षी महाराज ने डलवाये : आजम

0
94

aajm  shakshiलखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री तथा समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर आज गंभीर आरोप लगाए हैं। रामपुर में आजम खां ने कहा कि दो दिन पहले उन्नाव में गंगा नदी में जो सौ से अधिक शव मिले हैं वो सभी भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने फिंकवायें है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से इस्तीफा मांगा है।

[adrotate banner="3"]

आजम खां ने कहा कि गंगा नदी को स्वच्छ बनाने का अभियान छेडऩे वाले ही गंगा नदी को गंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्नाव में मंगलवार को गंगा नदी में जो सौ से अधिक शव मिले हैं, उनको उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने ट्रक में भरकर गंगा नदी में डलवाये हैं। जिससे कि सूबे में सांप्रदायिक तनाव फैल सके। अब तो साक्षी महाराज को बताना ही पड़ेगा कि इतनी लाशें कहां से लाये।

इसके बाद आजम के निशाने पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी थे। नकवी को कल रामपुर की एक कोर्ट ने एक वर्ष के कारावास की सजा देने के बाद जमानत कर रिहा किया है। उन्होंने कहा कि नकवी में जरा भी नैतिकता नही है। अगर होती तो वो अब तक पद से इस्तीफा दे देते। उन्होंने कहा कि यह सवाल मोदी जी की राजनैतिक स्वच्छता का भी है। आजम खां ने नकवी को लेकर मोदी से सवाल भी पूछा कि क्या जिस मंत्री को क्रिमिनल एक्ट में सजा मिली हो वो कैबिनेट में रहेंगे। उनको अपने मंत्री से इस्तीफा मांग लेना चाहिए थे। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नहीं मांगते हैं तो फिर नकवी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी में जरा भी नैतिकता नही है इसलिए तो उन्होंने रामपुर से कुछ भी लेना देना न होने के बाद भी कोठियों पर कब्जा जमा रखा है।

[adrotate banner="2"]