अजब-गजब :30 साल से सिर्फ चाय पर जिंदा है ये महिला!

0
113

teAपटना:क्या कोई इंसान सिर्फ चाय पीकर जिंदा रह सकता है। वो भी एक-दो साल नहीं बल्कि 30 सालों तक। जी हां सुनकर आपको भले ही यकीन ना हो लेकिन ये हकीकत है। बिहार के हाजीपुर में रहनेवाली एक महिला पिछले 30 सालों से सिर्फ चाय पर जिंदा है। आप इसे कुदरत का करिश्मा कहे या कुछ और लेकिन एक महिला ने अपने पति के मौत के बाद लगातार 30 साल तक अन्न जल त्याग दिया और केवल चाय पर अपने को जिंदा रखा।

[adrotate banner="3"]

केवल चाय पर जिंदा रखने की इस मिसाल पर आसपास के लोग महिला को चाय वाली चाची और दादी के नाम से पुकारते हैं। हाजीपुर से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर रामपुर नाम का एक गांव है। आम गांव की तरह दिखने वाला गांव किरण देवी नाम की इस महिला की वजह से अचानक सुर्खियों में आ गया है।

दरअसल करीब 30 साल पहले किरण देवी के पति उपेंद्र सिंह का देहांत हो गया था उसके बाद पति के मौत से किरण देवी इतनी दुखी हुई कि उनके वियोग में उन्होंने अन्न जल त्याग दिया। और चाय पीकर जीवन गुजारने लगी। इसे कुदरत का करिश्मा ही कहा जाएगा कि किरण देवी ने पति के वियोग में लगातार 30 सालों तक केवल चाय पर जिंदा रहने की मिशाल कायम की है।

[adrotate banner="2"]