निःशुल्क नेत्र शिविर में 221 मरीज ऑपरेशन के लिये चिन्हित

0
86

EYE CAMPफर्रुखाबाद : लायंस क्लब की ओर से मैमोरियल अस्पताल में आयोजित निःशुल्क क्रत्रिम लैंस प्रत्यारोपड़ शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों के ऑपरेशन किये गये|

[adrotate banner="3"]

मैमोरियल अस्पताल में नेत्र कैंप का शुभारम्भ करने पंहुचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश कुमार ने मरीजों के हाल-चाल लिये| शिविर में 473 मरीजों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण के लिए जांच करवाई।निःशुल्क क्रत्रिम लैंस प्रत्यारोपड़ शिविर में 473 मरीजों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण के लिए जांच करवाई। जिनमें 221 मरीजों को आॅपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। अस्पताल के डा. पी कुजूर ने अनुसार थोड़ी परेशानी वाले मरीजों को दवा देकर भेजा गया है|

इस दौरान लायंस क्लब के सौरभ अग्रवाल, राजेश महेश्वरी व गुरुविंदर चकमेश ने व्यवस्थाओं को संभाला। इस मौके पर डा. आरसी सक्सेना, विक्की सरदार,डा. साधना महेश्वरी, नीरज रस्तोगी, जितेंद्र रस्तोगी, सिद्धार्थ महेश्वरी, , रचित मलहोत्रा, रचित टंडन, पंकज अग्रवाल, मुदित टंडन, योगेश साध, शैलेंद्र गुप्ता, किरन सिंह, प्रमोद अग्रवाल,रजनेश साध आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]