बहन की हत्या का आरोप पिता पर

0
95

girl copyफर्रुखाबाद: घवराई युवती को देखकर अचानक भगदड़ मच गयी| उसने बताया कि परिजनों के मारपीट से परेशान न होकर वह भाग कर आयी है | जिसके बड़ा उसने अपनी बहन कि हत्या पिता द्वारा किये जाने का अारोप लगाया| पुलिस के कहने पर युवती को उसके मौसा के हवाले कर दिया गया|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगला प्रीतम में बुधवार सुबह रिटायर्ड बंदी रक्षक देवीदीन के घर घायल युवती के पहुंचने से हंगामा हो गया। युवती ने बताया कि परिजनों ने उसे मारापीटा है। वह जान बचाकर भागी है, परिजन उसकी हत्या करने के लिए पीछा कर रहे हैं। देवीदीन ने पड़ोस के लोगों को बुलाकर कर्नलगंज चौकी पर जाकर मामले की सूचना दी, लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। इस बीच युवती का पीछा कर रहे उसके बाबा, मां, भाई व अन्य परिजन वहां आ गये। परिजनों को देखते ही वह चीखपुकार करने लगी। उसने आरोप लगाया कि पिता पूर्व में उसकी बहन की हत्या कर चुके हैं।

उसकी भी हत्या करना चाहते हैं। इसलिए वह परिजनों के साथ घर वापस नहीं जायेगी। मामले की गंभीरता को समझ नागरिकों ने कर्नलगंज चौकी प्रभारी को फोन कर घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने कहा कि यदि उसके मां-बाप मौके पर आ गये हैं तो युवती उनके सुपुर्द कर दो। नागरिकों ने युवती की सहमति से उसे उसके मौसा के सुपुर्द कर दिया। चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि नेकपुर कला निवासी युवती का पारिवारिक विवाद था। मारपीट से घबराकर वह घर से भाग आयी थी। युवती को उसकी मां व रिश्तेदार अपने साथ ले गये हैं।

[adrotate banner="2"]