खुद को तमंचे से गोली मारी

0
101

goli2फर्रुखाबाद : गंभीर हालत में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराये गए युवक के फेफड़े में फांसी गोली चिकित्स्क निकालने का प्रयास कर रहे है| परिजनों ने घटना के कारणों को बताने से मना कर दिया|

[adrotate banner="3"]

पड़ोसी जनपद कन्नौज के सौरिख थानाक्षेत्र के गांव रौसेन निवासी (30) वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र योगेंद्र सिंह ने शनिवार को तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पंहुचे तो धर्मेन्द्र घायल पड़ा था| गंभीर रूप से घायल को शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। डा. हरिदत्त द्विवेदी ने बताया कि धर्मेंद्र ने स्वयं सीने में बांयी तरफ गोली मार ली। 315 बोर का बुलेट बांयी ओर फेफड़े में फंस गई है।

फिलहाल आपरेशन कर ट्यूब डाल दिया गया है। बुलेट अभी नहीं निकला गया है, इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि गोली मारने की वजह पता नहीं चल सकी है। साथ आये भाई आदि परिजनों ने घटना की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

[adrotate banner="2"]