ठण्ड व बारिश की भेट चढ़ा समाधान दिवस

0
106

DM SPफर्रुखाबाद: वैसे भी जनपद में समाधान दिवस में गाहे बगाहे ही किसी को न्याय मिलता हो और फिर आज तो ठण्ड और बारिस ने लोगो को आधिकारियो के समक्ष नही पंहुचने दिया| मात्र दो फरियादी हो जिलाधिकारी व एसपी के सामने पंहुचे| जिनके शिकायत पर डीएम,एसपी ने उनके मामले के निस्तारण के निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी एनकेएस चौहान और पुलिस अधीक्षक विजय प्रकाश यादव ने शनिवार को सुबह समाधान दिवस में थाना मऊदरवाजा पंहुच कर शिकायते सुनने के लिए दरबार लगाया| लेकिन कोई ख़ास फरियादी उनके पास शिकायत लेकर नही पंहुचा| भूमि विवाद के मामलो को लेखपाल से निपटाने के निर्देश दिये| जिसमे पखना के हरिभान सिंह ने शिकायत पत्र दिया जिसमे उसने अबैध कब्जे की शिकायत की| फरियादी ना आने पर जिलाधिकारी ने वारावफात की तैयारियों के विषय में थानेदार सुनील कुमार से जानकारी ली| इसके बाद दोनों अधिकारी वापस लौट गये|

[adrotate banner="2"]