कम सदस्य बनाने वाले भाजयुमो जिला अध्यक्षों को मिलेगा नोटिस

0
91

bjp_29_09_2014लखनऊ: भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान का रिपोर्ट कार्ड बेहतर नहीं होने से खफा पार्टी नेतृत्व ने कम सदस्य बनाने वाले जिला अध्यक्षों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

[adrotate banner="3"]

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा युवा वर्ग को अधिकाधिक जोड़ने के निर्देशों के बावजूद सदस्य बनाने का अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा। पांच दिसंबर तक मिले आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 606175 सदस्य बनाए जा चुके हैं। सर्वाधिक सदस्य (188147) पश्चिम व सबसे कम (36616) बुंदेलखंड क्षेत्र में बनाए गए हैं। पार्टी से युवाओं को जोड़ने के इस अभियान में अवध दूसरे व काशी क्षेत्र तीसरे स्थान पर है। भाजपा संगठन केआठ क्षेत्र में ब्रज चौथे, गोरखपुर पांचवें, बरेली छठवें एवं कानपुर सातवें स्थान पर है। सदस्यता प्रभारी सोनू सिंह का कहना है कि कम सदस्य बनाने वाले क्षेत्रों व जिलों को चेतावनी दी है। 31 मार्च 2015 तक 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

अभियान में पिछड़े दो दर्जन जिले

लखनऊ व गोरखपुर, बनारस और पीलीभीत समेत 24 जिलों को 3000 से कम सदस्य बनाने को चिह्नित किया गया है। एक से पांच दिसंबर तक अभियान में पीलीभीत, मुरादाबाद जिला एवं महाराजगंज में एक भी सदस्य नहीं बनाया जा सका। झांसी, मथुरा, देवरिया, लखनऊ में एक हजार सदस्य भी नहीं बन पाए हैं। बलिया, औरेया, रामपुर, हमीरपुर, श्रावस्ती, मैनपुरी, गोरखपुर व फीरोजाबाद में दो हजार का आंकड़ा पूरा नहीं हो सका।

19, 20 व 21 दिसंबर को बूथ जीतो अभियान

बूथ जीतो विधानसभा चुनाव जीतो नारे के साथ भाजपा नेता आगामी 19, 20 व 21 दिसंबर को सभी प्रमुख नेताओं को अपने क्षेत्र में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने को कहा गया है। प्रत्येक बूथ पर सौ से ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सदस्यता प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि तीन दिन चलने वाले विशेष अभियान में भाग न लेने वाले पदाधिकारी चिह्नित होंगे।

[adrotate banner="2"]