पूर्व प्रधान के पुत्र की हत्या में आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज

0
106

BKIIL HTYAAफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते रविवार को भूमि विवाद में पूर्व प्रधान के पुत्र की हत्या कर दी गयी थी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

विदित है की थाना क्षेत्र के ग्राम पसईनगला निवासी 32 वर्षीय रोहित उर्फ़ भोला पुत्र मटरूलाल पूर्व प्रधान को भूमि विवाद के चलते गाँव के ही निवासी वकील हरप्रसाद ने तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था| घटना में उसका भाई मोहित घायल हो गया था| पुलिस ने शव का एक्सरे व पोस्टमार्टम कराया|

मृतक के भाई नोहित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वकील हरप्रसाद वर्मा व संजय पुत्र रामचरन, निर्भय, प्रवीन, निरंजन पुत्र हरप्रसाद व वकील हरप्रसाद की पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,307,147,148,१४९, 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है|

थानाध्यक्ष यतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है| जिनकी जल्द गिरफ़्तारी की जाएगी|

[adrotate banner="2"]