महाराष्‍ट्र सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्‍तार संपन्‍न

maharastra-cabinet-expentio_2014125_16221_05_12_2014मुंबई: शुक्रवार को महाराष्‍ट्र राज्‍य सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्‍तार किया गया। इस विस्‍तार में भाजपा की सहयोगी शिवसेना के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। देंवेंद्र फडणवीस सरकार का यह पहला विस्‍तार है और इसमें शिवसेना के 11 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया। 5 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री और 6 ने राज्‍यमंत्री पद की शपथ ली है।

इसी के साथ भाजपा-शिवसेना के बीच की दोस्‍ती एक बार फिर परवान चढ़ गई है। उल्‍लेखनीय है कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी से अपना 25 वर्ष पुराना गठबंधन खत्‍म कर दिया था। सरकार के गठन के बाद भी श्‍ािवसेना ने विपक्ष में बैठना स्‍वीकार किया था।

इससे पहले गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शुक्रवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना कोटे से 12 मंत्री बनाए जाएंगे। इनमें से पांच कैबिनेट और सात राज्यमंत्री होंगे।

जिन मंत्रियों ने आज शपथ ली उनमें शामिल हैं-

भाजपा के कैबिनेट मंत्री

1) गिरीश महाजन – जल संसाधन एवं सिंचाई

2) गिरीश बापट – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, संसदीय कार्यमंत्री

3) राजकुमार बडोले – सामाजिक न्याय

4) चंद्रशेखर बावनकुले – ऊर्जा

5) बबनराव लोणीकर – जल आपूर्ति

शिवसेना के कैबिनेट मंत्री

1) सुभाष देसाई – उद्योग

2) दिवाकर रावते – परिवहन

3) एकनाथ शिंदे – सड़कविकास

4) रामदास कदम – वन व पर्यावरण

5) डॉ. दीपक सावंत – स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण

भाजपा के 5 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

1) विजय देशमुख

2) राम शिंदे

3) राजे अंबरीश महाराज

4) प्रवीण पोटे

5) रणजित पाटील

शिवसेना के 5 राज्‍यमंत्री

1) विजय शिवतारे

2) संजय राठोड

3) दीपक केसरकर

4) दादा भुसे

6) रवींद्र वायकर