MBA छात्र बंधक बनाकर एक माह तक करता रहा रेप

0
103

rape-lucknow_04_12_2014नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को एक स्कूली छात्रा के साथ उसके ही साथी द्वारा चाकू के बल पर रेप करने का मामला सामने आया ही था कि अब एक और नया मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। एक एमबीए स्टूडेंट द्वारा केरल की 21 साल की एक लड़की को घर में बंधक बनाकर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी एमबीए स्टूडेंट और लड़की में पहले से जान-पहचान थी। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई है।

[adrotate banner="3"]

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की केरल की रहने वाली है और उसने किसी तरह मां को फोन कर अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। लड़की को एक माह से एमबीए स्टूडेंट ने बंधक बना रखा था और लगातार रेप करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की के साथ रेप का वीडियो भी बना लिया और मुंह न खोलने की धमकी देता था।

यह भी पढ़ें : सीनियर ने स्कूल कैंपस में किया जूनियर छात्रा का रेप

पिछले दिनों आरोपी छात्र परीक्षा देने के लिए भोपाल आया था और इसी दौरान लड़की ने मां से फोन पर संपर्क किया और आपबीती सुनाई। इसके बाद मां की शिकायत के बाद लड़की को पुलिस ने मुक्त करवाया। आरोपी लड़की को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले आया था और बाद में बंधक बनाकर रेप करता रहा।

[adrotate banner="2"]