माँ छोड़ गयी थी बसअड्डे पर विकलांग मासूम

0
105

MASUM LOHIYAफर्रुखाबाद: बीते सोमवार की रात बस अड्डे पर पुलिस को मिले विकलांग मासूम को उसकी ही माँ छोड़ गयी थी| जानकारी होने पर अन्य परिजनो ने पंहुच कर बच्चे की शिनाख्त कर ली|

[adrotate banner="3"]

पडोसी जनपद शहजंहापुर के जलालावाद उदरापुर निवासी नरेन्द्र सिंह की मौत बीते 6 माह पूर्व जलालाबाद कस्बे में ही एक मार्ग दुर्घटना में हो गयी थी| उसकी पत्नी सुचान को तीन वर्ष पूर्व एक विकलांग पुत्र बिट्टू को जन्म दिया था| बिट्टू के पैर में पोलियो था| वही उसके पति नरेन्द्र कुमार की मौत होने पर उसके बीमा आदि का तकरीबन 6 लाख रुपये उसकी पत्नी को मिल गया था| इतनी बड़ी रकम का लुफ्त मासूम की माँ सुचान नही उठा पा रही थी| विकलांग मासूम विट्टू मार्ग में रोड़ा था|

जिसके बाद उसने अपने पुत्र को सोमबार की रात रोडबेज बस अड्डे अपर आयी और मासूम को फर्श पर फेक कर चली गयी| बच्चा पुलिस को मिला| पुलिस ने उसे तीसरे दिन लोहिया अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती करा दिया| वही मासूम की माँ जब घर पंहुची तो परिजनों ने उससे पूछताछ की| जिस पर उसने बताया की बच्चे को वह फर्रुखाबाद बस अड्डे पर छोड़ आयी है| जानकारी मिलने पर नरेन्द्र की भतीजी नीतू अपनी छोटी बहन राखी के साथ बस अड्डे पंहुची जंहा पुलिस द्वारा जानकारी होने पर वह लोहिया अस्पताल पंहुची और बच्चे की शिनाख्त बिट्टू के रूप में कर ली| माँ अपना बच्चा लेने से इंकार कर रही है|

[adrotate banner="2"]