आधा सैकड़ा सीटो पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजयुमो: सुरजीत चन्देल

0
127

bjp.sujitफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत चन्देल ने दावे से कहा है की इस बार प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पचास सीटो पर युवाओ को चुनाव में उतारने की तैयारी चल रही है| उन्होंने कहा की यदि जिलाध्यक्ष लापरवाही करेगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी|

[adrotate banner="3"]

बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत ने कहा है की भाजयुमो पांच दिसम्बर तक सदस्यता कैंप लगाएगी| जिसमे 10 हजार सदस्यों को बनाये जाने का लक्ष्य है| प्रत्येक पदाधिकारी को अपने-अपने बूथों पर 500 नये सदस्य बनाने के निर्देश दिये गये है| उन्होंने कहा की जनपद ने 50 कैंप लगा कर कार्यकर्ता जनता के अन्दर सकारात्मक संदेश दे रहे है|

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा है की आने वाले विधानसभा चुनाव 2017 में युवा मोर्चा यूपी में पचास सीटो पर चुनाव लड़ेगी| जिसकी तैयारी में लगने के लिये सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है| जो भी जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष लापरवाही करेगे उसके खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्यवाही की जाएगी|

इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिह राजपूत, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी, जितेन्द्र राठौर, शशांक शेखर मिश्रा, गोपाल राठौर, प्रवल , डॉ० धर्मेन्द्र राजपूत आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]