तीन घंटे मृतक के परिजनों को घेरे रही पुलिस

Uncategorized

blvir gnduaa copyफर्रुखाबाद: बीते दिन कायमगंज के ग्राम गंडूआ निवासी बलवीर की मौत हो गयी थी| परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पडोस गाँव के पिता पुत्र पर आरोप लगाया था| पोस्टमार्टम के बाद भी परिजन संतुष्ट हुये तो कई ट्रेक्टर भरकर मुख्यालय के लिये निकले| खबर मिलने पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को तीन घंटे तक कायमगंज वाई पास पर तीन घंटे तक हिलने नही दिया| बाद में पोस्टमार्टम पुन: कराने के आश्वासन के बाद परिजन मौके से हटे|

कोतवाली पुलिस को जब सूचना मिली की मृतक बलवीर सिंह के परिजन शव लेकर फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिये जा रहे है| जिसके बाद वायरलेस सेट पर सभी थानों को जानकारी दी गयी| जानकारी मिलने पर सीओ योगेन्द्र कुमार सिंह नेतृत्व में कायमगंज, मऊदरवाजा, कंपिल, शहर कोतवाली, फतेहगढ़ कोतवाली सहित कई थानों की फ़ोर्स ने बलवीर का शव रखकर ले जा रहे ट्रेक्टरों को ग्राम चौरसिया मझोला के निकट रोक दिया| जिस पर मृतक के परिजन आक्रोशित हो गये| उन्होंने कई दौर में रोड जाम करने का प्रयास जिस पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया|

तकरीवन एक बजकर तीस मिनट पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद शव के साथ आयी महिलाओ ने पुलिस की जमकर झडप हो गयी| परिजनों ने कहा की वह पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नही है| पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नही की| उन्होंने शव का पोस्टमार्टम दोबारा कराने की मांग की| जिस पर पहले पुलिस तैयार नही हुई| कुछ समय के बाद अपर जिलाधिकारी मनोज सिंधल कायमगंज से लौटते समय वंहा पंहुच गये| उन्होंने भी परिजनों को समझाने का प्रयास किया| लेकिन परिजन नही माने| जिस पर उन्होंने कायमगंज कोतवाल को रिपोर्ट की काँपी परिजनों को दिखाने के निर्देश दिये और वापस चले गये|

तकरीवन तीन घंटे के बाद कोतवाली पुलिस ने उन्हें रिपोर्ट की कांपी दिखायी उसके बाद शव का पुन: पोस्टमार्टम कराने की बात पर परिजन तैयार हुये| जिसके बाद उन्हें फतेहगढ़ जाने दिया गया|