कोतवाल की शहादत पर निकाला कैंडिल मार्च

0
87

RAGHAV DATTफर्रुखाबाद: शहर कोतवाल राजकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने पर के बाद जिले में जगह-जगह शहीद को श्रधांजलि का आयोजन चल रहा है| सोमवार को हिन्दू जागरण मंच ने शहर के मुख्य मार्ग पर कैंडिल मार्च निकाला|

[adrotate banner="3"]

पक्का पुल से हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में शुरू हुआ कैंडिल मार्च किराना बाजार होता हुआ चौक पर पंहुचा| जंहा कार्यकर्ताओ के साथ आम लोगो ने भी शामिल होकर शहीद कोतवाल राजकुमार सिंह की शहदत पर दो मिनट का मौन रखा| संगठन ने घटना की सीबीआई जाँच की मांग भी की और कहा की प्रदेश सरकार ने बीस लाख की आर्थिक मदद देकर जले पर नमक छिड़का है| उनकी आर्थिक सहायता और बढ़ाई जाये|
इस दौरान किशन शर्मा, राहुल भाटिया, सुबोध, प्रमोद, राहुल यादव, सुशील यादव, आशीष गुप्ता, सुमित सक्सेना, प्रतीक सक्सेना, विवेक यादव, राधेश्याम, राजदीप गुप्ता, संजय गुप्ता सुदेश राजपूत, सूरज वर्मा, विवेक पाठक, लवी मिश्रा आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]