यूपी: पूर्व विधायक ने गोली मारकर की आत्महत्या

0
159

anar-singh-54684dc7a4ac2_exlएटा: एटा के जलेसर से पूर्व विधायक अनार सिंह रविवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।रविवार सुबह उनका खून से लथपथ शव होटल शिखर में एक कमरे में मिला। घटना से पहले अनार सिंह किसी से फोन पर बात कर रहे थे, उसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर ली।

[adrotate banner="3"]

अभी तक की जानकारी के अनुसार आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है|अनार सिंह 2002 में जलेसर से विधायक थे। वे सपा से जुड़े हुए थे। अनार सिंह 2002 में जलेसर विधान सभा से सपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे।

इस समय सपा के प्रदेश सचिव भी थे। मूलरूप से कासगंज जिले के अमांपुर क्षेत्र के गांव रानामऊ के रहने वाले थे।बड़े कारोबारी और उद्यमी अनार सिंह परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे और एटा आते जाते रहते थे। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर फॉरेसिक टीम को भी बुलाया है।

[adrotate banner="2"]