सर्वेश अम्बेडकर बसपा से निष्कासित

0
102

SARVESH AMBEDKAR BASPAफर्रुखाबाद: पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बसपा शासन में दर्जा मंत्री रहे कन्नौज जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष के पति सर्वेश अंबेडकर को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

बसपा के जोनल कोआर्डीनेटर डा.अशोक सिद्धार्थ, राष्ट्रीय महासचिव व जोनल कोआर्डीनेटर इंद्रसिंह सरोज, आशकरन शंखवार, अजय कुमार भारती व रामबाबू गौतम की ओर से दी गई सूचना के अनुसार पूर्व दर्जा मंत्री सर्वेश अंबेडकर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने एवं कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से दु‌र्व्यवहार करने का आरोप है। विदित है कि सर्वेश की पत्नी मुन्नी अंबेडकर कन्नौज की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। सर्वेश कन्नौज व फर्रुखाबाद के बसपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]