फर्रुखाबाद: गंगा स्नान के लिए जा रही सवारियों से भरी टैक्सी को ट्रक ने टक्कर मार दी| जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गयी| टैक्सी में दबकर महिला की मौत हो गयी और चालक सहित आधा दर्जन सबारिया घायल हो गयी|
शहर क्षेत्र के मोहल्ला कछियाना नरकसा निवासी 45 वर्षीय महिला रेखादेवी पत्नी राजेन्द्र सक्सेना मोहल्ले की ही मीना पत्नी श्याम बिहारी, मंजू पत्नी दिनेश कुमार, राजेन्द्री देवी पत्नी दाताराम, रमा कांति पत्नी सोने लाल, महेश्वरी देवी पत्नी राजेश मनोज कुमारी पत्नी राजेंश्वर सिंह के साथ गंगा स्नान करने जा रही थी| तभी चाँद पुर गाँव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी में जोरदार टक्कर मार दी| जिससे टैक्सी मौके पर ही अनियंत्रित होकर पलट गयी| टैक्सी पलटने से उसमे दबकर महिला रेखा देवी की मौत हो गयी| जबकि टैक्सी चालक सुनील कुमार पुत्र सुरेश कुमार सहित सभी आधा दर्जन सबारी घायल हो गयी|
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है|
मृत महिला रेखा जय भोलेबाबा कमेटी के मंत्री राहुल सक्सेना की माँ है| जानकारी होने पर मौके पर कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी साथियों के साथ पंहुचे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
टैक्सी पलटने से महिला की मौत,आधा दर्जन घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


