तीन दिन से मऊदरवाजा थाने की हवालात में बंद हत्यारोपी ने पिया जहर

0
98

RAFIKफर्रुखाबाद: बीते दिनों बदमाशो की गोली का शिकार हुए मोबाइल मिस्त्री के अत्यारोपी बदमाश ने थाने की हवालात में जहर पी कर आत्महत्या की कोशिश की| उसने अपने शरीर को ब्लेट से काट कर लहूलुहान भी कर लिया| बदमाश के हवालात में जहर पीने की घटना को पुलिस दबाने की कोशिश कर रही है| आरोपी को उपचार के बाद जेल भेज दिया गया है|

[adrotate banner="3"]

विदित है की 22 अगस्त 2013 की रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुइयांबूट निवासी 40 वर्षीय शैलेश पुत्र रामेश्वर दयाल राजपूत अपने घर के बरामदे में सो रहा था। पड़ोस की चारपाई पर उसकी किरायेदार माण्डवी अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी।रा त 3 बजे नकाब पोश चार बदमाश शैलेश की चारपाई के पास खड़े हो गये और तमंचा तान दिया। शैलेश को धमकाते हुए घर की चाबी मांगी। जिस पर शैलेश ने कह दिया कि वह किरायेदार है, मकान मालिक कमरा बंद करके चले गये। जिससे आक्रोषित अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने शैलेश पर फायर झोंक दिया। फायर शैलेश के पेट के सीधे तरफ जा धंसा। चीख पुकार की आवाज सुनकर शैलेश के आस पास के लोग जाग गये। शोर शराबा होते देख बदमाश तमंचे लहराते हुए फरार हो गये।

घटना के 6 दिन बाद शैलेश की उपचार के दौरान मौत हो गयी थी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने ती  न आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया था| लेकिन फरार चल रहे अंतिम आरोपी का पुलिस सुराग नही लगा पा रही थी| आला अधिकारियो के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तीन दिन पहले आरोपी फन्नू उर्फ़ रफीक पुत्र हिंगन निवासी नौसारा सांडी हरदोई को उसके साडू के घर जनपद उन्नाव से गिरफ्तार कर लिया  था| लेकिन पुलिस तीन दिन से उसके साथ जानकारी कर रही थी|

मंगलवार को उसने हवालात के अन्दर जहर पी लिया और अपने बदन को ब्लेड से काट कर लहूलुहान कर लिया| उसके ऊपर सांडी थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है| जहर पीने की घटना की जानकारी होने पर आरोपी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जंहा से उसको ठीक होने के बाद लोहियअस्पताल से जेल भेज दिया|

[adrotate banner="2"]