डीएम,एसपी ने किया संग्रहालय का अबलोकन

0
117

dm spफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने डॉ रामकृष्ण राजपूत के संग्रहालय का अवलोकन किया| अवलोकन के दौरान हजारो साल पुरानी धरोहर को देख अधिकारी दंग रह गये|
पल्ला स्थित डॉ राम कृष्ण राजपूत के आवास पर पंहुचे डीएम, एसपी ने संग्रहालय के अवलोकन के दौरान खद्दीपुर के राजा का सिंहासन, उनकी रानी की तस्वीर , वर्षो पुराने विभिन्य प्रकार के सिक्के, कागज के दुर्लभ नोट, पुराने जमाने के महिलायों के बेस कीमती आभूषण, सोने से लिखी पुस्तके, हाथी दांतों से बने गहने, अंग्रेजो के तमंचे, भगवान बुद्ध की कीमती मुर्तिं आदि बहुत कुछ देखकर अधिकारी रोमाचित दिखाई दिए| पुलिस अधीक्षक ने अंग्रेजो के जमाने के तमंचे विशेष रूप से देखे|
इस दौरान उर्मिला राजपूत, पंचशील राजपूत मौजूद रहे व डॉ रामकृष्ण राजपूत ने अधिकारियो को अभी के बारे में बताया|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]