चोरी की सात बाइको सहित चार आरोपियों को दबोचा

0
96

chorफर्रुखाबाद: पुलिस ने शनिवार को बाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों की निशानदेही पर सात बाइके बरामद की है| पुलिस अधीक्षक ने टीम के सदस्यों को नकद पुरुस्कार देने की घोषणा की है|
स्वाट टीम ने प्रभारी ब्रजेश यादव के साथ कादरी गेट चौकी प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने शहर कोतवाली क्षेत्र केसुनहरी मस्जिद निवासी दिनेश सागर पुत्र रिषी पाल, सूरज जोशी पुत्र प्यारेलाल निवासी छत्तादलपत राय, आशुतोष उर्फ़ शिवम् अवस्थी पुत्र मुकेश कुमार निवासी बजरिया हाता रोशन खां मऊदरवाजा, प्रांशु यादव निवासी छत्तादलपत राय को दबोचा है|
पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने जेएनआई को बताया की पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर सर्पो बाली बगिया कादरी गेट से सात बाइके बरामद कर ली है| पकड़े गये आरोपी दिनेश सागर पर कानपुर के शिवराजपुर थाने व फर्रुखाबाद कोतवाली में भी चोरी आदि का मुकदमा दर्ज है|
पुलिस टीम के साथ क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्दाबाद योगेश कुमार सिंह ने निर्देशन किया|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]