सर्राफा की पत्नी के साथ हथियार बंद बदमाशो ने की लूट

0
112

LUUTफर्रुखाबाद: दीपावली पर घर आये सर्राफ की पत्नी को तमंचा धारी बदमाशो ने सरेबाजार अपना शिकार बना लिया| बदमाशो ने तमंचे के बल पर महिला की सोने की चेन खीच ली और फरार हो गये| घटना के सम्बन्ध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है|

[adrotate banner="3"]

पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज जीटी रोड निवासी महिला ममता वर्मा पत्नी कुलदीप वर्मा मोहल्ला बजरिया स्थित मूल निवास पर पति के साथ आयी थी| कुलदीप गुरसहायगंज में सर्राफ का काम करते है| बुधवार को ममता बाजार से दीपावली का सामान mmta vrmaaलेने जा रही थी जब वह शहर कोतवाली क्षेत्र के नुनहाई धर्मशाला के निकट पंहुची तो पीछे से आये बाइक सवार बदमाशो ने तमंचा लगा दिया और गले में पहनी सोने की चेन तोड़ ली| जब महिला से साहस दिखाते हुए बदमाशो का विरोध किया तो उन्होंने महिला के साथ हाथापाई कर दी| और मठिया देवी की तरफ फरार हो गये| महिला ने पुलिस को तहरीर दी है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]