संकिसा महोत्सव में बौद्ध और सनातनी टकराए

0
159

sankisaफर्रुखाबाद: संकिसा में हो रहे बौद्ध महोत्सव के दौरान सनातन व बौद्ध मतावलंबियों में मारपीट हो गई। जिले के संकिसा में बौद्ध महोत्सव के दौरान निकाली गई धम्म यात्रा में विवादित टीले के पास हाथी मंदिर के पुजारी वेदप्रकाश की बौद्ध धर्मालंबियों ने पिटाई कर दी। उनके रुपये और मोबाइल छीन लिया। इससे गुस्साए सनातनधर्मियों ने बौद्ध धर्मालंबियों से मारपीट कर मेरापुर थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा के साथ धक्का मुक्की कर दी। पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला। इसके बाद तनावपूर्ण माहौल में धम्म यात्रा आगे बढ़ी।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]