परचून दुकानदार को गोली मारी

0
106

goliफर्रुखाबाद:(कायमगंज) दुकान से घर जा रहे युवक को गोली मार कर घायल कर दिया| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी दुकानदार नौसाद पुत्र शमशाद की रायपुर में ही परचून की दुकान है| घायल के चाचा निहाल खान ने बताया की वह ही नौसाद जैसे ही रायपुर चौराहे पर पंहुचा तो गांव के ही बसीम, शीलू, सरीफ आपस में किसी बात को लेकर लड़ रहे थे लोगो ने बीच बचाव कर दिया लेकिन कुछ समय के बाद दोवारा विवाद शुरू हो गया| जिस पर अचानक गोली चल गयी| जिससे गोली नौशाद के लग गयी और वह बुरी तरह घायल हो गया| परिजन उसे लेकर कोतवाली पंहुचे तो पुलिस ने उसे उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया| वहा से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]