यूपी के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी हटाये गए, सूचना निदेशक समेत पांच आइएएस का तबादला

0
132

Javed Usmaniडेस्क: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी को हटा दिया है| उनकी जगह अलोक रंजन को मुख्य सचिव बनाया गया है| जावेद उस्मानी ने पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन कर रखा है|

[adrotate banner="3"]

प्रदेश सरकार ने राज्य के सूचना निदेशक समेत पांच आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। डा.रूपेश कुमार को नया सूचना निदेशक नियुक्त किया गया है।

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक प्रमुख सचिव भाषा ललित वर्मा को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद के पद भेजा गया है। मुजफ्फरनगर के सीडीओ रविन्द्र मधुकर गोडबोले को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। मुरादाबाद के नगर आयुक्त एसके सिंह अब गाजियाबाद के नगर आयुक्त होंगे। सूचना निदेशक प्रभात मित्तल को प्रतीक्षारत कर दिया गया है जबकि बस्ती से सीडीओ संजय कुमार को मुरादाबाद का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]