सिविल लाइन कांड: डीआईजी बोले तीन दिन में अपराधी होगे सलाखों के पीछे

0
127

dig aar ke chaturvadiफर्रुखाबाद: कोटेदार जितेन्द्र कुमार सिंह के सिविल लाइन आवास पर पंहुचे डीआईजी ने पंहुच कर बंद कमरे में पूंछताछ की | तकरीवन आधा घंटे चली पुंछताछ के बाद उन्होंने तीन दिन के अन्दर अपराधियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे डालने की बात की और दावा किया की खुलासा एक दम सत्य किया जायेगा |
बीते दो दिन पूर्व मोहम्दाबाद के ग्राम गैसिंगपुर के कोटेदार जितेन्द्र कुमार के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन में घर पर दिन दहाड़े उसकी पत्नी गुड्डी की हत्या कर लाखो की नकदी व जेबर लूट लिया गया था | शनिवार को डीआईजी आर के चतुर्वेदी ने घटना स्थल का निरिक्षण किया और कोटेदार जितेन्द्र से उनके घर पर बात की |
जाँचपड़ताल के बाद मिडिया से बातचीत के दौरान डीआईजी श्री चतुर्वेदी ने कहा की घटना का खुलासा तीन दिन के अन्दर कर दिया जायेगा | घटना में किसी खास ने अपराधियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है | पुलिस खुलासे के बिलकुल करीब है | हालाकि पुलिस के लिए यह एक चैलेंज है | इस दौरान पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]