फरियादी की ना सुनने बाले थानेदार नपेंगे :एसपी

0
141

spफर्रुखाबाद: जनपद के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कृपा शंकर सिंह ने कहा की जनपद के सभी थानों को फरमान जारी किया जायेगा की उनके पास आये फरियादी की समस्या का निस्तारण तुरंत करे यदि शिकायत मिली तो थानेदारो को नाप दिया जायेगा | उन्होंने कहा की अपराध पर नियंत्रण व शासन की मंशा के हिसाब से कार्य करेगे |

[adrotate banner="3"]

2006 बैच में आईपीएस पर प्रोन्नति श्री सिंह 1980 बैच के पीपीएस है | वह इससे पहले एसपी कानपुर देहात,मऊ में रहे है | वही उन्होंने एएसपी के पद पर एटा,सोनंभद्र,बलिया,मऊ में रहे | उन्होंने बताया की जनपद में किसी भी किस्म के गुंडे मवालियो को बदस्त नही किया जायेगा या तो वह जेल में जायेगे | सभी थानों को निर्दश दिये की वह फरियादियो की शिकायत को गंभीरता से सुने और यदि लापरवाही मिली तो कार्यवाही की जाएगी |

[adrotate banner="2"]