और जब धन्यवाद समारोह जिलाधिकारी की विदाई समारोह में हुआ तब्दील

DM DAVAT2फर्रुखाबाद: मौका सफल और शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने पर कर्मचारियों और अधिकारियो को धन्यवाद के साथ दावत का था मगर पार्टी शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले मुख्यालय पर आये जिलाधिकारी के तबादला आदेश ने माहौल ही बदल दिया| तू कल चला जायेगा तो मैं क्या करूंगा जैसे विदाई गीतों के साथ माहौल एक बार को ग़मगीन हो गया|

DM DAVAT3शुक्रवार 23 मई 2014 की शाम को जिलाधिकारी पवन कुमार की चुनावोपरांत दावत को विदाई समारोह के रूप में ज्यादा याद किया जायेगा| बहुत से मेहमानो को तो पार्टी में पहुचने के बाद पता चला कि मेजबान तो अब मेहमान हो गया है| पवन कुमार का तबादला हो गया है| महफ़िल सजी और फिर सजती चली गयी| जिलाधिकारी पवन कुमार सपरिवार महफ़िल में पहुंचे तो एसपी अलंकृता सिंह और राजपूत रेजिमेंट के ब्रिगेडियर भी मेहमाने-खास बने| अपर जिलाधिकारी, सभी एसडीएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और तहसीलदार राजेंद्र चौधरी भी महफ़िल में अपनी जगह बनाये हुए थे| गीत संगीत के शौक़ीन कठेरिया दम्पति ने मेहमानो के साथ महफ़िल का लुफ्त उठाया| जिलाधिकारी की पत्नी ने भी गाना गाया| मगर महफ़िल में पुराने और विदाई के गीत से चुनाव के बाद धन्यवाद की दावत पवन कुमार के विदाई समारोह में बदलती दिखाई पड़ी| जश्न तो जश्न है उसे नाम कोई भी दो, यादगार बना रहेगा और वर्षो वर्षो तक याद किया जाता रहेगा|
DM DAVAT5
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]