पुराने विवाद में पथराव मारपीट ,हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष सहित कई घायल

0
157

pathravफर्रुखाबाद : दुकानदार से लेनदेन के विवाद में हिन्दू महा सभा के एक कार्यकर्ता के साथ दुकानदार का विवाद हो गया | विवाद व बढने पर जमकर पथराव हुआ | जिसमे हिन्दू महा सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम का हाथ टूट गया और कई कार्यकार्ता घायल हो गये | पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया | पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है |
deepak rajesh शहर कोतवाली के नेहरु रोड स्थित दाता वांच हाउस के नाम से सकिल निवासी छोटे बड़े साहब की दरगाह अपनी दूकान पर बैठा था | उसी दौरान हिन्दू महासभा का कार्यकार्ता सोनू वाथम वहा आ गया | उसका सकिल से कुछ लेनदेन का विवाद था | pathrav 2जिस के तगादे को लेकर कहा सुनी होने लगी | विवाद इतना बढ़ गया की दोनों में मारपीट शुरू हो गयी | तभी मोहल्ला खडियाई निवासी दुकानदार विजय शुक्ला आ गया और दुकानदार से विवाद का विरोध कर दिया और हिन्दू महा सभा के पदाधिकारियों को गालियां शुरु कर दी |pathrav 4 दोनों तरफ से मोर्चा बंदी हो गयी | इस समय पुलिस मौके पर ही मौजूद थी लेकिन पुलिस मूक बनी देखती रही |
उसी दौरान विजय शुक्ला की तरफ से छत के ऊपर से पथराव शुरु हो गया |पथराव में हिन्दू महा सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम का हाथ टूट गया | वही नगर उपाध्यक्ष श्यामू कश्यप ,मंत्री सुमित गुप्ता,सोनू बाथम तनु अरोड़ा अदि भी घायल हो गये |सुचना मिलने पर शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह मौके पर पंहुचे तो आरोपियों ने उनके सामने की पथराव कर दिया |
जिसके बाद पुलिस ने विजय शुक्ला के भाई सदानंद शुक्ला सहित तीन लोगो को हिरासत में ले लिया | वही मौके पर संगठन के बिधि सलाहकार दीपक दिवेदी एडवोकेट व राजेश मिश्रा भी कोतवाली पंहुच गये | आरोपियों को कोतवाली में देख कर कार्यकार्ता फिर उग्र हो गये मामले को जैसे तैसे शांत किया गया
शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]