समीक्षा: मुलायम ने जिला संगठनो के पदाधिकारियों से लिया हार का फीडबैक

0
124

Chandrpal Singh Yadavफर्रुखाबाद: 36 दर्जा प्राप्त मंत्रियो का दर्जा छीन लिए जाने के बाद मंगलवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सपा के जिलाध्यक्षों और महासचिवों के साथ बैठक कर पार्टी प्रत्याशियों के हारने का कारण पूछा| बैठक में मुलायम सिंह ने धोखा देने वाले पार्टी कार्यकर्ताओ, विधायको और मंत्रियो के खिलाफ कार्यवाही के संकेत भी दिए| बुधवार को विधायको और मंत्रियो को तालाब किया गया है|

[adrotate banner="3"]

सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर लखनऊ में मुलायम सिंह की बैठक में शामिल होने के लिए गए थे| मुलायम सिंह ने सामूहिक बैठक के साथ साथ हर जिले के पदाधिकारियों से अलग अलग फीड बैक भी लिया| फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष ने सपा प्रत्याशी के हारने के पीछे दो दो यादवो के चुनावी मैदान में होने का कारण बताया| गौरतलब है कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन सिंह यादव ने सपा की टिकट काटने के बाबजूद बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा जो रामेश्वर सिंह के हारने का प्रमुख कारण भी बना| विधायको और मंत्रियो की बैठक के बाद मुलायम सिंह कुछ और फैसले कर सकते है| दर्जा प्राप्त मंत्रियो को हटाने के फैसले पर जिलाध्यक्षों ने कहा कि फैसला ठीक है| कई जिलाध्यक्षों ने और मंत्रियो को पैदल करने की वकालत भी की|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]