गाय को नहर में दफनाने पर विवाद ,गोलीयां चली

0
162

imagesफर्रुखाबाद : सोमवर को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गालीगलौज के बाद फायरिंग से हड़कंप मच गया। एक पक्ष ने पुलिस को नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

[adrotate banner="3"]

नवावगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सादिकपुर निवासी विजय सिंह की गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। सोमवार सुबह विजय सिंह गांव के ही कुछ लोगों के साथ अपनी गाय के शव को दफनाने के लिए नहर में गड्ढा खोद रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने गाय को नहर में दफनाने का विरोध किया। विवाद बढ़ने पर युवकों ने जान से मारने की नियत से असलहों से फायर किए। विजय सिंह व उनके साथ बचाकर मौके से भाग गए।

विजय सिंह ने थाना पुलिस को गांव के तीन एवं खिनमिनी (मऊदरवाजा) निवासी दो नामजद युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। विजय सिंह के मुताबिक नामजद युवकों से एक वर्ष पूर्व हुई भतीजे की हत्या का मुकदमा चल रहा है। इसमें समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने पर गाय को दफन कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]