गंगा में डूब कर दो दोस्तो की मौत

0
136

ganga3फर्रुखाबाद : गंगा में बदन को ठंडा करने गये दो दोस्त अचानक गहरे में चले जाने से डूब गये जिससे उनकी मौत हो गयी | पुलिस ने शव को निकाल पंचनामा भर के परिजनों को सौप दिया |

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशमबाग निवासी माजिद हुसैन का 22 वर्षीय पुत्र राशिद एवं कासिमबाग कैन्ट कालोनी निवासी जगदीश बाल्मीकि का 20 वर्षीय पुत्र बादल कन्टुमेन्ट में पुताई का कार्य करते थे।दोपहर बाद लंच के समय खाना खाने से पहले दोनो युवक गर्मी के कारण किलाघाट पर गंगा नदी में स्नान करने गये। गहरे पानी में चले जाने पर राशिद डुबने लगा जिसको बचाने के प्रयास में बादल भी डूब कर मर गया।

कोतवाली फतेहगढ़ के बारिष्ठ उप निरीक्षक मिर्जा सदरे आलम बेग ने यह जानकारी देते हुये बताया कि मोहल्ले बालो ने
प्रयास करके दोनो शव निकाल लिये। शवो को पंचनामा भर कर परिजनो को सौप दिया गया।

[adrotate banner="2"]