कैंची से गर्दन कटने से मजदूर की मौत

0
123

MAUT 7फर्रुखाबाद : समर बोरिंग की वोरिंग करते समय मजदूर शिशुपाल की गर्दन में कैंची लग गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया बाद में उसकी मौत हो गई।

[adrotate banner="3"]

कायमगंज क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी 19 वर्षीय शिशुपाल पुत्र रघुवीर समर की बोरिंग करता था। शनिवार की दोपहर वह नगर के मोहल्ला दत्तूनगला नई कालोनी निवासी सीताराम सक्सेना के घर अन्य मजदूर के साथ समर की बोरिंग में पाइप डाल रहा था।

उसी दौरान बोरिंग के लिए डाले जा रहा पाइप अचानक नीचे गढडे में चला गया और उसमे फंसी हुई कैची तेजी से ऊपर की ओर खिसक गई वह शिशुपाल की गर्दन से रगड़ती हुई निकल गई। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
शिशुपाल के घायल होने की खबर सुनते ही मौके पर भीड़ लग गयी उसके चचेरे भाई रक्षपाल व चंदन ने उसे ले जाकर सरकारी अस्पताल पहुचाया जंहा मौके पर मौजूद डाक्टर शिवप्रकाश ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया |

[adrotate banner="2"]