चुनाव में पुलिस से गड़बड़ी का खतरा- बसपा , भाजपा

0
111

Election Commissionफर्रुखाबाद: चुनाव संबंधित परेशानियों को दिशा निर्देशो पर चर्चा के लिए बुलाई गयी बैठक में प्रत्याशियों के प्रतिनिधिओं और प्रेक्षक ने भाग लिया| प्रेक्षक के सामने सभी ने अपनी अपनी समस्या गिनाई| इस दौरान पुलिस को संदेह के घेरे में बसपा और भाजपा ने लिया| चुनाव प्रेक्षक के सामने कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के प्रतिनिधियो ने पुलिस कर्मियों से गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की। बसपा जिलाध्यक्ष ने अलीगंज के 32 बूथों पर दलितों के मतदान को चुनौती बताया।

[adrotate banner="3"]

चुनाव प्रेक्षक मोहम्मद हनीश के सामने बैठक के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव एजेंट अनिल मिश्रा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक की निष्पक्षता के बावजूद कुछ पुलिस कर्मी मतदान के दिन गड़बड़ी कर सकते हैं। सत्तारूढ़ दल के विरोधी प्रत्याशियों के समर्थकों वाले बूथों पर लाठी चार्ज कर मतदाताओं को भयभीत कर भगा देने की घटनाएं पूर्व में भी हुई हैं। भाजपा के सुधीर शर्मा एडवोकेट ने भी विशेष रूप से अलीगंज में पुलिस की शह पर बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताई। बसपा जिलाध्यक्ष रामनरेश गौतम ने अलीगंज क्षेत्र के 32 बूथों की सूची प्रेक्षक को सौंपते हुए बताया कि इन बूथों पर दलित वर्ग के वोट डलवा पाना प्रशासन के लिए चुनौती होगा। इसके अलावा उन्होंने गड़बड़ी की आशंका वाले 121 बूथों की सूची भी सौंपी। सपा का प्रतिनिधित्व कर रहे पुष्पेंद्र यादव ने प्रशासन की निष्पक्षता में विश्वास व्यक्त किया। कई निर्दलीय उम्मीदवार भी बैठक में मौजूद रहे।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
बैठक में स्थानीय अधिकारियों के अलावा जनपद एटा के एडीएम राजेंद्र कुमार, एएसपी संजय यादव, एसडीएम अलीगंज अविनाश श्रीवास्तव व सीओ अलीगंज शमशेर सिंह भी मौजूद रहे। एडीएम एटा ने जिलाधिकारी पवन कुमार को अलीगंज विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची की एक प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध कराई।

[adrotate banner="2"]