दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर शत प्रतिशत मतदान करे युवा

0
160

फर्रुखाबाद : राम नवमी पर पर आयोजित की गयी बैठक में एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कहा की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर युवा मतदान करे | जिससे देश को एक अच्छी सरकार दे सके |

[adrotate banner="3"]

abvpबजरिया स्थित एक गेस्ट हाउस में एबीवीपी ने एक बैठक का आयोजन किया| जिसमे कहा गया भगवान राम ने धरती पर जन्म लेकर मानव जाति को एक नई दिशा दी | उन्होंने प्रजा के सुख के लिए अपना राज पाठ तक छोड़ दिया | इस लिए भगवान राम जैसे शासन व शासक को लाने के लिए हमे दलगत व जातिगत राजनीति का त्याग करना होगा |

संगठन के प्रदेश सहमंत्री अभिषेक त्रिवेदी ने कहा की युवाओ को देश के भविष्य के लिए शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए | देश का भविष्य जाति के आधार पर बटवारा करने से नहीं बल्कि सभी को एक जुट होकर मतदान करना चाहिए साथ ही साथ दुसरो को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए | युवाओ ने भगवान् राम के चित्र पर फूल चढ़ा कर उनके आचरण को अपने जीवन में उतरने का संकल्प लिया |

इस दौरान सोनल वर्मा ,विजय कुमार मिश्रा ,संजय सिंह ,राजवीर ,भानू वर्मा ,भगवान राजपूत ,मनोज शुक्ला ,विकास खटिक ,राजीव सिंह ,अभिषेक वाथम सोहन लाल दिवाकर आदि मौजूद रहे |

[adrotate banner="2"]