तीन दिन से लापता युवक की सर कटी लाश रेलवे ट्रेक पर मिली

0
103

trainफर्रुखाबाद : ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी ,परिजनों के अनुसार वह घर से बकरा खरीदने की बात कह कर गया था | पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है |

[adrotate banner="3"]

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम नगला जसे निवासी विजय वर्मा की लाश ट्रेन से कट कर संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। 24 वर्षीय विजय लोधे राजपूत का शव आज सुबह कोतवाली के ही ग्राम बहादुर नगला रेलवे क्रासिंग से 100 मीटर दूरी पखना स्टेशन की ओर रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला । उसकी गर्दन धड से अलग हो गई थी।

गर्दन रेलवे लाइन के बीच में था, तथा धड रेलवे लाइन के बाहर पड़ा था। रेलवे के कीमैन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। विजय का रहने वाला था। उसके भाई अवधेश ने बताया कि विजय 3 दिन पूर्व बकरा खरीदने के लिए रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर गया था।

शव का पोस्टमार्टम डॉ. अजय कुमार ने किया | सूत्रो के अनुसार मौत की बजह ट्रेन की चपेट में आने से बतायी गयी है |

[adrotate banner="2"]