मुस्लिम बाहुल्य इलाको में सलमान ने किया अफ़सोस जाहिर

0
121

Salman khurshidफर्रुखाबाद: चुनावी फिजा का एहसास नेताजी को तब समझ में आता है जब जनता के सवालो का जबाब उसके पास नहीं होता| वर्त्तमान सांसद सलमान खुर्शीद भी इसी मुश्किल दौर से गुजर रहे है| जनता की उम्मीद ज्यादा की होती है और नेता की झोली में चुनाव बाद कुछ होता नहीं| एक सप्ताह पहले कमालगंज के अजीजलपुर और जहांगीरपुर में जनसम्पर्क के दौरान जब उनके सजातीय वोटरो ने ज्यादा शिकवा शिकायत कर दी तो सलमान नाराज होकर चले गए| एक सप्ताह बाद फिर से कमालगंज के मुस्लिम बाहुल्य इलाको का सफ़र किया मगर अंदाज बदल दिया| अब मामला लानत मलानत का हो गया|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
कमालगंज क्षेत्र की भोजपुर विधानसभा अंतर्गत नगला दाउद, भोजपुर, अमानाबाद, शेखपुर, नबादा, सर्फाबाद, भीखा नगला, रसूलपुर आदि गावो में जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने जनता से पिछले पांच सालो में जिम्मेदारी न निभा पाने के लिए अफ़सोस जाहिर किया| उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर विदेश मंत्री जैसे ओहदे पर बैठा दिया और उनका काम बढ़ गया| विदेश में ज्यादा रहना पड़ा और वे जनता की उम्मीद पूरी नहीं कर पाये| मगर अगर जनता एक बार फिर से मौका देती है तो वे अपनी जिम्मेदारी का एहसास करते हुए जनता की उम्मीद नहीं तोड़ेंगे| मुस्लिम बाहुल्य गावो में महिलाओ की संख्या भी कई जगह अच्छी खासी देखि जा रही है| कुल मिलकर जनता का मूड भाप सलमान वोट मांग रहे है|

[adrotate banner="2"]