गेट तोड़ कर घर में दाखिल हुए पड़ोसियों ने आशाबहू के कपड़े फाड़े

0
91

AASHAAफर्रुखाबाद : कानून का राज चल रहा है या जंगल राज बीती रात एक आशाबहू के घर में कुछ पडोसी गेट तोड़ कर घुस गये और पहले महिला के साथ मारपीट कर दी | घायल महिला जब शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिस ने आशा को धमकाकर भगा दिया | महिला एसपी ए शिकायत करने की तैयारी कर रही है | आशा ने पुलिस पर आरोपियों की मिली भगत का आरोप लगाया है |

[adrotate banner="3"]

शमसाबाद थाने के ग्राम दलेलगंज निवासी आशाबहू कमलेश पत्नी जसकरन धोबी ने बताया की बीती शनिवार की शाम तकरीवन सात बजे पडोस के रवि,हरी सिंह ,राजकुमार पुत्र लज्जाराम उसके घर में मुख्य गेट तोड़कर घुस आये उनके साथ कुछ महिलाये भी थी |आरोपियों ने पहले उसे जमकर मारापिटा और बाद में उसके कपडे फाड़ दिये | मारपीट में आरोपीयो के तरफ से भी कुछ लोगो के चोट लगी है | पुलिस ने एक पक्ष की कार्यवाही करते हुए रवि की तरफ से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली |

पीड़ित आशा ने थाना पुलिस से अपनी रिपोर्ट दर्ज करने को कहा तो पुलिस ने आशा को जमकर धमकी देते हुए भगा दिया |

[adrotate banner="2"]