खूनी डीसीएम से कुचलकर घायल वृद्ध ने दम तोडा

0
100

Accidentफर्रुखाबाद: बीती शनिवार की शाम तेज रफ़्तार डीसीएम ने साइकिल सवार वृद्ध को रौद दिया था | उपचार हेतु घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था | जंहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी | वृद्ध को कुचलने के बाद डीसीएम ने रखा रोड पर टैक्सी को टक्कर मारी थी जिसमे आधा दर्जन से अधिक सवारियाँ गंभीर हो गयी थी |

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम लेनगांव याकूतगंज निवासी विजेन्द्र सिंह यादव बीते दिन सांय कुन्दन कोल्ड स्टोरेज गये। वहा से वह साइकिल पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे। जब वह रेलवे क्रासिंग के निकट से गुजर रहे थे, उसी समय तकरीवन सात बजे डीसीएम चालक द्वारा तेजी से टक्कर मार दिये जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गये थे।चालक ने अपना संतुलन खो दिया था और दोवारा रखा रोड पर कुटरा के प्रधान विजय यादव के टैक्सी पर आ रहे मजदूरो को ठोक दिया |

जिससे टैक्सी में बैठे आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये थे| सभी को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था | हालत गंभीर होने से वीरेंद्र ने नौ बजकर पैतीस मिनट पर दम तोड़ दिया | सुचना पर मृतक की पत्नी नन्ही देवी व अन्य परिजन मौके पर पहुच गये | मामले की सूचना पुलिस को दी गई | विजेन्द्र के 6 पुत्र व 2 पुत्री है।

[adrotate banner="2"]