दीवार में दब कर युवक ने दम तोडा

0
118

metiiफर्रुखाबाद : अचानक गारा बनाते समय दीवार गिर जाने से युवक की मौत हो गयी | जब तक युवक को बाहर निकाला गया उसका दम निकल चुका था | मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अमला भी पहुचा और मामले की जांच की |

[adrotate banner="3"]

कोतवाली मोहम्दाबद के ग्राम दाऊदपुर नंसा निवासी स्वर्गीय रामपाल कहार का 16 वर्षीय पुत्र सुरजीत कुमार की मौत हो गई। वह सुबह 7 बजें गारा बनाने के लिए मिट्टी में पानी डाल रहा था। अचानक वहा बनाई गई ताजी दीवार ढह गई। जिससे परिजनों में हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुचे कानून गो सोनपाल सिंह एवं लेखपाल अनिलपाल ने जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर आरएन सिंह ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

पुलिस के पहुचने से पूर्व आनन फानन में सुरजीत को जब तक बाहर निकाला गया तब तक उसका दम निकल चुका था। बेटे के मौत के गम में मां रामप्यारी व परिजन बूरी तरह विलखते रहे। सुरजीत के पिता की बीते वर्ष दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसका एक बड़ा भाई रनवीर बचा है।

[adrotate banner="2"]